तूफान मेल न्यूज,शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जाना तय हो गया है। चाहे लोटस ऑपरेशन हो या फिर कांग्रेस की सरकार बने दोनों सूरत में सुक्खू का जाना तय हो गया है। उधर लोक निर्माण मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है और मुख्यमंत्री को बदलने की बात कही है। ऐसी स्थिति में या तो ऑपरेशन लोटस होगा या फिर मुख्यमंत्री बदल कर कांग्रेस की सरकार बनेगी। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों की भाजपा के पक्ष में वोटिंग के बाद हिमाचल की कांग्रेस सरकार खतरे में आ गई है। एक राज्यसभा सीट के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।
इसके बाद हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बुधवार को गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला से मिलने पहुंचे। ठाकुर ने फ्लोर टेस्ट की मांग की है। अगर गवर्नर विपक्ष की मांग पर बहुमत साबित करने को कहते हैं तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू मुश्किल में पड़ सकते हैं।
इसकी एक और वजह है। क्रॉस वोटिंग करने वाले एक विधायक ने कांग्रेस हाईकमान से सुक्खू को CM पद से हटाने की मांग की है। कहा है कि अगर ऐसा होता है तो वे वापस आ सकते हैं।
सरकार गिरने के खतरे के बीच हालात संभालने के लिए कांग्रेस ऑब्जर्वर हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार शिमला पहुंच गए हैं।