तुफान मेल न्युज, शिमला.
हिमाचल की राजधानी शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने रेस्टोरेंट के कर्मचारी की तेजधार हथियार (गंडासी) से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने 30 साल के सतिंदर पाल नाम के आरोपी को हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें शिमला के मॉल रोड पर पुलिस कंट्रोल के सामने एक रेस्टोरेंट में 21 साल के युवक मनीष पर हमला हुआ था।

मनीष
युवक घायल होने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा था। मामले में आरोपी सतेंद्र पाल सिंह हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी चोरी करने के इरादे से रेस्टोरेंट में घुसा था और इस दौरान मनीष ने उसे देख लिया। जिसके बाद उसने मनीष का गंडासे से मर्डर कर दिया। मर्डर का आरोपी मर्डर करने के बाद भाग गया था.शिमला पुलिस ने आरोपी को हरियाणा सिरसा से पकड़ लिया गया है. पुलिस उसे शिमला ले आई है। अब इसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी हरियाणा का रहने वाला है और शिमला के मॉल रोड के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। एसपी संजीव गांधी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।