Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पंचायती राज प्रकोष्ठ में की नियुक्ति
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति पर जताया आभार
सत्य निष्ठा से निभाएंगे संगठन का काम: ओम प्रकाश ठाकुर
तुफान मेल न्युज,सैंज
प्रदेश भाजपा चुनावी मोड़ में आ गई है और किसी भी तरह से पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाने में जमीन से जुड़े नेताओं को फ्रंट फुट पर लाकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप रही है ताकि चुनावी वर्ष में संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा और मजबूत हो सके। इसी कड़ी में बंजार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं लंबे समय से भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्यरत ओम प्रकाश ठाकुर को प्रदेश भाजपा ने कुल्लू जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ में संयोजक के तौर पर नियुक्त किया है। प्रदेश भाजपा ने अधिसूचना जारी करते हुए बंजार के इस युवा नेता को पिछले दो दशकों से संगठन में विभिन्न पदों पर मेहनत से कार्य करने, उनके अनुभव एवं कार्य प्रणाली को देखते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ में तैनाती दी है। कुल्लू जिला भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ में नियुक्ति से उत्साहित ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतने का प्रयास करूंगा। सत्य निष्ठा से दिन-रात संगठन की मजबूती के लिए काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भाजपा के फ्रंटल संगठन पंचायती राज प्रकोष्ठ को सक्रिय बनाने में जिला भर के पंचायत प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक पार्टी में जोड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई जाएगी। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल है और इस दल में परिवारवाद, समाजवाद जैसी राजनीतिक बीमारियों का कोई स्थान नहीं है। ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों पर ईमानदारी से काम किया है। अब उनका प्राथमिक लक्ष्य लोकसभा चुनाव में पंचायती राज से जुड़े लोगों के माध्यम से भाजपा को मजबूत बनाना रहेगा। नव नियुक्त जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक ओम प्रकाश ठाकुर ने उनकी नियुक्ति को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी,आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक अमर ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, शिशु भाई धर्मा, प्रदेश भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, नरोत्तम ठाकुर ज़िला अध्यक्ष अरविंद चंदेल सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।