आदर्श महिला मंडल कोट ने देवराज का ड्रेस भेंट करने पर जताया आभार

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,आनी:- विकास खंड की बैहना पंचायत के कोट गाँव में गठित आदर्श महिला मंडल कोट. समाज सुधार के कार्यों में हमेशा से आगे रहा है। आदर्श महिला मंडल कोट की प्रधान हीरा देवी समाज में साकारात्मक विचारों के माध्यम से परिवर्तन लाने में विश्वास रखती हैं।
प्रधान पद की शपथ लेते ही हीरा देवी ने महिला कल्याण व युवा पीढ़ी को नशे के दुष परिणामों से अवगत कराने के लिए सभी महिलाओं को साथ लेकर विशेष जागरूकता अभियान छेड़ा है। जिसमें नशा छोड़ो. रिश्ता जोड़ो नामक अभियान शुरू किया है और गांव की सुंदरता व स्वच्छता को बनाए रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसी बीच कुमारसैन क्षेत्र के समाजसेवी दानवीर तथा पूर्व प्रधान देवराज ने आदर्श महिला मंडल कोट को उनके बेहतर सामाजिक कार्य के लिए ड्रेस भेंट किए हैं। इस प्रोत्साहन के लिए महिला मंडल प्रधान हीरा देवी. सचिव संगा देवी. उपप्रधान सुन्दरू देवी व उनकी सहयोगी महिला सदस्यों ने पूर्व प्रधान देवराज. बैहना पंचायत के उपप्रधान सुलेन्द्र कुमार तथा उनके साथ आए अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार जताया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!