तुफान मेल न्युज, मनाली।
देखें वीडियो,,,,
मनाली में माता हिडिंबा मन्दिर के समीप आग लगने से अस्थाई 10 खोखे जलकर राख हो गए है। आज सुबह तीन बजे आग लगने से ढूंगरी गांव में अफरा तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचते ही अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक खोखे सामान के साथ जलकर राख हो गए थे। आग लगने से 10 लोगों राजेश कुमार, आशा, कला देवी पत्नी पूर्ण चन्द, मीतू , यशपाल, राजा, बबली, वविता देवी, विशाल ढूंगरी निवासी को लगभग सात लाख का नुकसान हुआ है। सभी प्रभावित लोग ढूंगरी गांव के ग्रामीण हैं। अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह तीन बजकर 10 मिनट में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम 10 मिनट के भीतर मौके पर जा पहुंची और आग बुझाई। हालांकि लोगों को भारी नुकसान हुआ है लेकिन अग्निशमन की टीम ने लगभग 10 लाख की संम्पति बचा ली है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आग लगने से 10 लोगों को लगभग सात लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।