तुफान मेल न्युज,ऊना।।
हिमाचल प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। ऊना जिला के तहत पंजोआ लडोली में बाइक और स्कूटर के बीच जोरदार टक्कर हुई। जिसमे बाइक चालक की जान चली गई है।
मृतक की पहचान अंकित (27) पुत्र देसराज निवासी पंजोआ लडोली के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, नंदपुर-नैहरियां लिंक रोड पर पंजोआ लडोली में बाइक व स्कूटर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बाइक चालक सिर के बल सड़क पर गिर गया जबकि स्कूटर सवार मौके से स्कूटर सहित भाग गया।
घटना के बाद बुरी तरह जख्मी हुए बाइक को तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीँ सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। डीएसपी अम्ब डाॅ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।