गेस्ट टीचर पर CM की रोक,कहा जेओए आईटी परिणाम पर सरकार गंभीर

Spread the love

तूफान मेल शिमला। हिमाचल प्रदेश में गेस्ट शिक्षक भर्ती नीति को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आगामी आदेशों तक रोकने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्री के शिमला लौटने के बाद इस मामले में दोबारा विस्तार से चर्चा करने के बाद ही नीति को अमलीजामा पहनाया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। कहा कि गेस्ट शिक्षकों को पीरियड आधार पर ही घंटे के हिसाब से भुगतान होगा। यह कोई मासिक या वार्षिक आधार पर स्थायी भर्ती नहीं की जा रही। गेस्ट टीचर अस्थायी भर्ती है। वही जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 भर्ती के परिणाम पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा हैं और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने किसी अभ्यर्थी को नहीं कहा कि वे इस संबंध में मंत्रियों से जाकर मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!