तुफान मेल न्युज, कुल्लू।
देखें वीडियो,,,,,
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि सुख की सरकार मर सुखी कौन है,चारों तरफ लोग दुःखी नजर आ रहे हैं। 13 महीनों में ही कर्मचारी सड़कों पर है और आम जनता तो सरेआम विरोध में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि आम जनता और कर्मचारी तो दुःखी है ही साथ ही उनके मंत्री व सीपीएस भी सुखी नजर नहीं आ रहे हैं। सबको डर सता रहा है कि उनके आगे चलने बाला हूटर कब जाएगा। वे यहां ढालपुर मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचना है ताकि 2024 में फिर से मोदी सरकार की भारी बहुमत से बापसी हो सके। उन्होंने कहा कि आज देश को मोदी की जरूरत है और मोदी सरकार की हर एक योजना का लाभ सभी को मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी भी मुकर नहीं सकते है कि कहीं न कहीं उन्हें भी मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 फीसदी किसानों के खाते हर वर्ष 6000 रुपए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर घर को गैस सुविधा से जोड़ा गया है और हर व्यक्ति का इलाज मुफ्त में हो रहा है यह मोदी सरकार की ही योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार आयुष्मान योजना का धन नहीं दे रही है जिस कारण प्रदेश के निजी अस्पतालों ने आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तमाशा बन चुकी है। पहले कहा था कि पहली कैबिनेट की बैठक में हर महिला को 1500 रुपए दिए जाएंगे। लेकिन 13 महीने हो चुके हैं एक भी महिला के खाते में एक पैसा भी नहीं आया। अब प्रदेश की महिलाएं 1500 नहीं लेगी बल्कि सरकार को जबाव देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को कहा था कि पहली बैठक में एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। रोजगार तो दूर 10 हजार आउट सोर्स कर्मचारियों को नोकरी से निकाल दिया और 10 महीने का वेतन भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों ने गोबर इक्कठे कर रखा है कि सुक्खू जी कब आएंगे और कब गोबर ले जाएंगे। बॉक्स
22 जनवरी को दिवाली की तरह मनाए जयराम ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी को राम लला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। जिस तरह लंका दहन के बाद राम लला अयोध्या आए थे और दिवाली मनाई थी ठीक उसी तरह दिवाली 22 जनवरी को सभी मनाए।
