नेहरु युवा केंद्र कुल्लू के सौजन्य से आयोजित किया गया कार्यक्रम
तुफान मेल न्युज,आनी आदर्श युवा मंडल गाड़ ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के सौजन्य से गाँव में राष्ट्रीय युवा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया. जिसमें वार्ड सदस्या गंगा देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

प्रत्येक 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है इसी के तहत नेहरु युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार आदर्श युवा मंडल गाड़ ने इसे धूमधाम से मनाया।
आदर्श युवा मंडल गाड़ की सचिव सुरेखा काकी ने बताया कि आदर्श युवा मंडल गाड़ के सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आदर्श युवा मंडल गाड़ द्वारा आंगनवाड़ी में कहानी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आदर्श युवा मंडल गाड़ की सचिव सुरेखा काकी ने कहा कि भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि वास्तव में स्वामी विवेकानन्द आधुनिक मानव के लिए आदर्श हैं। विशेषकर भारतीय युवकों के लिए स्वामी विवेकानन्द से बढ़कर कोई दूसरा व्यक्तित्व नहीं हो सकता। इस अवसर पर आदर्श युवा मंडल गाड़ की सचिव सुरेखा,शालू. अंकिता. अपर्णा. विपिन. अंशु. निशांत. सुनिधि. ऋतु . रिजुल. आदर्श. सारा. शार्विल. चेतन. वार्ड सदस्या गंगा देवी. आंगनवाडी कार्यकर्ता पार्वती देवी सहित अन्य कई सदस्य आदि मौजूद रहे।