तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
देश भर में पूर्व केंद्र सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद किया गया था। लेकिन अब देश भर के कर्मचारियों को इंसाफ दिलाने के लिए इंटक के द्वारा संघर्ष किया जाएगा और पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करवाया जाएगा।

कुल्लू के रामशिला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए इंटक के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री डॉक्टर होशिला प्रसाद ने कहा कि अब हिमाचल में भी इंटक ने बदलाव किया है और कई पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश इंटक के अध्यक्ष महिमन चंद्र को अब राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है और बद्दी के विक्रम ठाकुर को प्रदेश इंटक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंटक के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री डॉक्टर होशिला प्रसाद ने कहा कि इंटक मजदूरों का मुद्दा उठाती रही है और मजदूरों को उनका हक दिलाया गया है। देश भर के कई राज्यो में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद किया गया है और अब उसे बहाल करने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को सरकारी, गैर सरकारी, अर्द्ध सरकारी क्षेत्र में 50% का आरक्षण मिले। इसके लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई राज्योके सरकार अपने कार्यो को पूरा करने के लिए संविदा कर्मियों की भर्ती की जाती है। जबकि साल 1971 में कानून पारित किया गया है कि यदि कोई काम 6 महीने से अधिक चलता हो तो उसके लिए आप संविदा कर्मियों की भर्ती नहीं कर सकते। लेकिन सरकारी कई राज्य में सरकारी शिक्षकों की भर्ती संविदा पर कर रही है। नसों की भर्ती संविदा पर कर रही है और होमगार्ड को पुलिस की नौकरी ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। तो ऐसे संविदा कर्मियों को नियमित बहाली प्रदान करने के लिए भी इं टक की लड़ाई जारी है।