विजेता टीम व उप विजेता को किया जाएगा सम्मानित
तुफान मेल न्युज, कुल्लू।
पारंपरिक कुल्लवी नाटी प्रतियोगिता राष्ट्र स्तरीय कार्निवाल के दूसरे दिन मालरोड में महानाटी का आयोजन किया गया। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड ने नगर खंड के लेफ्ट बैंक की 95 महिला मंडलों की लगभग 1300 महिलाओं ने भाग लिया। कुल्लवी परिधान में एक ही रंग में सजी इन महिलाओं ने एक ताल में नृत्य कर दर्शकों सहित पर्यटकों का मन मोह लिया। कार्निवाल के दूसरे दिन पहला राउंड आयोजित किया गया जबकि 5 जनवरी को दूसरा राउंड आयोजित किया जाएगा जिसमें नगर खंड के राइट बैंक के महिला मंडल भाग लेंगे। आज भी पहले राउंड में लगभग एक घंटे तक चली इस प्रतियोगिता ने माल रोड़ में खूब समा बांधा। प्रतियोगिता के दौरान कुल्लवी नाटी को सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया। नाटी में महिला मंडलों बटेहड, पधरु, भनारा, सरसेई, अलेउ, अरचण्डी, हालान, धमन, रांगड़ी, प्रीणी, हलान, करजा, बशिष्ठ, शुरू, झाड़नग, नाथन, गोजरा, पलजोट, अरछंडी, सजला, हिरनी, सोयल, सोयल,2, चकलाड़ी, खखनाल, अलेउ बेहद, खड़ी बेहड़, कुलंग, जगतसुख, भड़का, तंदल, मनसारी, खरोगी, नग्गर, जगतसुख दो, चिचोगा, मठियान, गोजरा, भोष, छ नाला, नशाला, शमीनाला, झाडांग व कुमारहटी आदि महिला मंडलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता की फाइनल प्रस्तुति भी छह जनवरी को प्रस्तुत की जाएगी। एसडीएम रमन श्रमबने कहा कि राइट बैंक और लेफ्ट बैंक के बीच मुकाबला हो रहा है। पहले स्थान वाली टीम व दूसरे स्थान वाली टीम को सम्मानित किया जाएगा। विधायक ने भी प्रतियोगिता के अंत मे नाटी में भाग लेकर महिलाओं का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने सभी महिलाओं को कार्निवाल की बधाई दी


