कहा, कांग्रेस सरकार ने बढ़ाई महिलाओं की सहभागिता
तूफान मेल न्यूज,मनाली।
चाइल्ड एंड वेलफेयर सलेक्शन कमेटी की सदस्य एवं राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की कॉर्डिनेटर विद्या नेगी ने कहा पर्यटन नगरी मनाली विंटर कार्निवाल को लेकर तैयार है। उन्होंने कहा कि विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। एक जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविन्दर सुक्खू मनाली आएंगे और नव वर्ष की खुशियां मनाली वासियों के साथ मनाएंगे। दो जनवरी को सुबह माता हिडिम्बा की विधिवत पूजा अर्चना कर कार्निवाल 2024 का शुभारंभ करेंगे। विद्या नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पिछले साल महिलाओं को कार्निवाल में मिलने वाले पैसे में भारी बढ़ोतरी की है। इससे इस साल मनालि विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं में भारी उत्साह है। विद्या नेगी ने कहा कि यही कारण है कि इस बार कार्निवाल में भाग लेने वाले महिला मंडलों का आंकड़ा 230 तक जा पहुंचा है। इससे पहले यह आंकड़ा 150 से अधिक नहीं बढ़ा है। उन्होने कहा कि कार्निवल को लेकर घाटी की महिलाओं में भारी जोश है। दो जनवरी को हजारों महिलाएं प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत करने मनाली आएंगी। कार्निवाल कमेटी ने महानाटी सहित झांकियां, फैशन शो, रस्सा कस्सी सहित अनेकों प्रतियोगिताएं महिलाओं के लिए रखी है। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के जनदीक आते ही मनाली में पर्यटकों से चहलकदमी भी बढ़ने लगी है। नेगी ने कहा कि सभी के सहयोग से इस बार भी विंटर कार्निवाल धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि दो जनवरी में भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्निवाल की शोभा बढ़ाएं।
कार्निवाल के जश्न को तैयार मनाली,,,विद्या नेगी
