तूफान मेल न्यूज,मनाली। प्रीणी गांव वासियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 99 वीं जयंती मनाई। जिसमें गांव के सभी महिला बजुर्ग व बच्चों ने पुष्प अर्पित करके बाजपेयी की जयंती को मनाया।
मनाली मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास का कहना है कि अटल ने हमारे गांव में सराहनीय कार्य किए हैं जो हम उनको कभी भी भूल नहीं सकते हैं। अटल हमारे दिल में हमेशा है और उनका नाम हमारे दिल में हमेशा रहेगा। हमारे गांव वासी अटल जी को और उनके परिवार को हमेशा याद करते रहते हैं। अटल जी की जयंती हम हमेशा मानते रहेंगे और उन्हें याद करते रहेंगे।

पूर्व प्रधान कुंदन लाल का कहना है कि 2006 में जून में पर्यावरण दिवस पर अटल जी ने प्रीणी गांव स्कूल के प्रांगण में एक देवदार का पेड़ लगाया था वह पेड़ आज भी हरा भरा है उस पेड़ को देखकर गांव वासी अटल जी को हमेशा याद करते हैं और कुंदन लाल का कहना है कि उन्होंने अटल जी के नाम याद रखने के लिए उन्होंने प्रीणी स्कूल का नाम गवर्नमेंट हाई स्कूल का नाम अटल बिहारी वाजपई गवर्नमेंट हाई स्कूल करने के लिए जय राम ठाकुर से मांग की थी। जयराम ठाकुर ने वह मांग पूर्ण करके प्रीणी गांव के गवर्नमेंट हाई स्कूल का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपई गवर्नमेंट हाई स्कूल रखा है। उसके लिए पिछली जयराम सरकार को गांव वाले उनका धन्यवाद करते हैं अटल जी का नाम हमेशा हमारे गांव से जुड़ा रहेगा।
पूर्व प्रधान व मनाली मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास मनाली मंडल सचिव चुन्नी लाल, पूर्व प्रधान शिव दयाल, पूर्व प्रधान कुंदन लाल, महिला मंडल प्रधान पदमा देवी, गोदावरी खीमी देवी, पूर्ण चंद,ज्ञान चंद, तीर्थ राम, तारा चांद, रूप चंद, जोगिंदर सिंह, ओम प्रकाश व
प्रीणी गांववासी और गांव के सभी मेंबर उपस्थित रहे।