तुफान मेल न्युज,मनाली
मनाली विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आज पलचान और शनाग पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों पंचायत के कार्यक्रमों में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम् पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा हुआ है ।आज भारत की अर्थव्वस्था विश्व में पांचवें नबर पर है।प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों से हर वर्ग लाभांवित हो रहा है।उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं व नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया की प्रधान मंत्री ने कहा है कि आप अपने अपने क्षेत्र में इस यात्रा के आगे आगे चल कर इस यात्रा का नेतृत्व करें।इस लिए जिस जिस क्षेत्र में यह यात्रा जा रही है कार्यकर्ता इस यात्रा का नेतृत्व करे।उन्होंने अवसर पर केन्द्र सरकार की जन कल्याण योजनाओं का भी विस्तार से वर्णन किया। मनाली मंडल के अंतर्गत इस कार्यक्रमों में मनाली मंडल के अध्यक्ष ठाकुरदास, महामंत्री बागेश शर्मा ,उपाध्यक्ष राजेश सोनी कोषाध्यक्ष रोशन ठाकुर मीडिया प्रभारी गौरव ठाकुर जिला सचिव सुनील कारवा व पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज ग्राम पचांयत नरैश व ग्राम पंचायत दियार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जन कल्याण योजनाओं के बारे में उपस्थित जन समूह को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में
भाजपा बंजार मण्डल के सचिव दीवान ठाकुर , ग्राम केंद्र अध्यक्ष अजय डडवाल , व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के मजाठ पंचायत व डुगीलग पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय जनता को यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह व पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। आनी मण्डल के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत फनोटी और करशाईगाड़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित जन समूह को जानकारी दी गई। विधायक लोकेंद्र कुमार ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ उपस्थित जन समूह को संबोधित किया व केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों से संबंधित सामग्री का भी वितरण किया।