तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
देखें वीडियो,,,,
हिमाचल प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में वर्षगांठ समारोह मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को मनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू की है। वहीं कुल्लू जिला कांग्रेस ने भी धर्मशाला में मनाए जाने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुर कर दी है। कुल्लू जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि 11 दिसंबर को धर्मशाला में कांग्रेस सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर जश्न कार्यक्रम मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अखिल भारतीय कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी समेत कांग्रेस पार्टी के हिमाचल प्रभारी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों से पदाधिकारी जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुल्लू से बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और लोग इस वर्षगांठ समारोह में जाएंगे और बड़े हर्षोउल्लास के साथ सरकार की वर्षगांठ को मनाया जाएगा। कुल्लू जिला से 1000 के करीब जिला कांग्रेस, सभी ब्लॉक कांग्रेस सहित सभी फ्रंटल सगठनों के पदादिकारी उपस्थित रहेंगे