तूफान मेल न्यूज,आनी
उपमंडल प्रशासन निरमंड द्वारा बीते दिन उपमंडल की दूर दराज पंचायत सरघा 15/20 में शिकायत निवारण और इंतकाल दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में 34 मौखिक और लिखित शिकायतों का निवारण किया। सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में उपमंडल प्रशासन ने अधिकतर शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
इसकी अध्यक्षता उप-मण्डल दण्डाधिकारी निरमण्ड मनमोहन सिंह ने की।

जिसमें निरमण्ड स्थित लगभग सभी कार्यालय के कार्यालाध्यक्षों ने अपनी उपस्थित दर्ज कर लोगों की समस्याओं व शिकायतों का निराकरण और समाधान किया। कैम्प में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 14 लिखित तथा 21 शिकायतें मौखिक तौर पर लोगों ने उठाई। इनमें से अधिकतर शिकायतों को मौका पर ही निपटा दिया गया। इसके अतिरिक्त 9 इंतकाल भी तस्दीक किये गये। इस शिविर में लगभग 200 लोंगों ने भाग लिया।

उप-मण्डल दण्डाधिकारी निरमण्ड ने कहा कि उपमण्डल की अन्य दूरस्थ / दुर्गम पंचायतों में भी इस तरह के शिविर प्रशासन द्वारा आने वाले समय में लगाने के प्रयास किये जाएगें। इस अवसर पर उपमण्डल दण्डाधिकारी निरमण्ड मनमोहन सिंह, के अलावा खण्ड विकास अधिकारी निरमण्ड मृकना देवी, नायब तहसीलदार निरमण्ड उमादत वर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी निरमण्ड देवेन्द्र, जिला परिषद सदस्य देवेन्द्र नेगी, पूर्व प्रधान व जिला शिकायत निवारण समिति सदस्य राकेश ठाकुर, सरघा पंचायत के प्रधान, उप प्रधान व सभी चुने हुऐ प्रतिनिधि तथा विभिन्न कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे