तूफान मेल न्यूज,ऊना।
हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान के नारे एक बार फिर लिखे हुई मिले लिहाजा देश विरोधी तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ऊना जिले में माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास दीवारों पर बुधवार को सुवह खालिस्तान समर्थक नारे लिखे पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आने का समाचार है जिसमें वह दीवारों पर लिखे नारे दिखा रहे हैं और 1984 के सिक्ख दंगों में कांग्रेस नेताओं को न बख्शने की बात कह रहे हैं। उधर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
हिमाचल में एक बार फिर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले,जांच शुरू
