तूफान मेल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में 2 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार है। बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी 26 व 27 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के मध्य व ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।
जानकारी के मुताबिक, मैदानी व निचले भागों में मौसम साफ बना रहेगा। राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी।
इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में 23 नवंबर से एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के सभी भागों में 25 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।