युवा निभाएंगे लोकसभा चुनावों में अपनी अहम भूमिका
गांव-गांव जाकर युवाओं को जागरूक करेगा बीजेपी युवा मोर्चा
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ जो नौकरी देने का वादा किया था। उसे कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पाई है। अब लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेस सरकार को इस बात का जवाब देंगे। वही गांव गांव जाकर युवाओं को केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में अभी जागरूक किया जाएगा। यह बात ढालपुर पहुंचे हिमाचल प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज ने कही। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के देव सदन में जिला कुल्लू भाजपा युवा मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तिलक राज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट में ही युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन जो युवा किसी अन्य माध्यम से अपना रोजगार हासिल कर रहे थे। उसे भी कांग्रेस सरकार के द्वारा छीन लिया गया। इतना ही नहीं कोरोना कल में अपनी जान को खतरे में डालकर जिन कर्मचारियों ने लोगों की सेवा की। उन्हें भी कांग्रेस सरकार ने बाहर का रास्ता दिखाया। ऐसे में अब पूरे हिमाचल प्रदेश में मंडल सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत युवा मोर्चा मंडल में जहां भाजपा को मजबूत करेगा। तो वहीं कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में भी युवाओं को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि
प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवा विरोधी: तिलकराज
