तूफान मेल न्यूज,मंडी।
मण्डी विधानसभा के कोटली उपमंडल से तीन किलोमीटर दूर टेंपो ट्रैक्स जीप के खाई में गिर जाने का दुखद समाचार प्राप्त है।
इस दुर्घटना में चार लोगों की दुखद मृत्यु होने की सूचना है जबकि सात लोग घायल हैं।
मण्डी विधानसभा के कोटली उपमंडल से तीन किलोमीटर दूर टेंपो ट्रैक्स जीप के खाई में गिर जाने पर सदर विधायक अनिल शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया।
इस दुर्घटना में चार लोगों की दुखद मृत्यु होने और सात लोग घायल होने की सूचना है।
सदर विधायक ने दुर्घटना में जान गवाने वालों लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और दुख प्रकट किया और घायलों के यथा शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की। सदर विधायक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं, दुर्घटना में पीड़ित और प्रभावित परिवारों को तुरंत हर संभव सहायता के लिए प्रशासन को दिशा निर्देश दिए।
दुखद:सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत 7 घायल
