मुख्यमंत्री की तबियत बिगड़ी आईजीएमसी में भर्ती

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,शिमला।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार रात अचानक पेट में तेज दर्द होने के बाद आईजीएमसी में भर्ती हो गए हैं। हाल ही में दौरे से मुख्यमंत्री वापस लौटे थे, इसके बाद बुधवार को दिन में भी उन्हें गैस्टिक की प्रॉब्लम हुई थी। पेट में दर्द के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में डाक्टरों ने उनका अल्ट्रासाउंड व कुछ अन्य टेस्ट करवाएं हैं। टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी सभी मेडिकल जांच की है और रिपोर्ट सामान्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!