तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव प्रबोद्ध सक्सेना से कुल्लू प्रवास के दौरान हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम ने शिष्टाचार भेंट की एवं प्रदेशाध्यक्ष ने कुल्लू की परम्परा के अनुसार मुख्य सचिव को सम्मानित किया।

गौतम ने मुख्य सचिव कैबप्रदेश के सर्वांगीन विकास में अहम भुमिका निभाने एवं अभी हाल ही में प्रदेश में हुई भारी प्राकृतिक आपदा से प्रदेशवासियों को जो संकट आन खड़ा हुआ था उसके समाधान के लिए तुरन्त कार्यावाही करने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का देश तथा विदेशों में गौरव से सिर उंचा किया है व मुख्य मन्त्री सुखविन्द्र सिंह सुखु को राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जो सम्मान मिला है उससे हर हिमाचल वासी का सिर गर्व से उंचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा ने मुख्य सचिव को उनके इस महान कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि हिमाचल प्रदेश के ब्राह्मण जन शास्त्र व देव विज्ञान के माध्यम से तरंग विज्ञान पर कार्य कर रही है एवं इस ब्राह्मण विद्या को सर्वजन हिताय के भाव विज्ञान को ब्यापक स्वरुप देने की आवश्यक्ता है, इसके लिए सरकार से हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा को सहयोग एवं परामर्श की हमेशा आवश्यक्ता रहेगी। प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभाकर्मकाण्ड व ज्योतिष एवं देव विद्या के शिक्षण प्रशिक्षण के इलावा स्वरोजगार सृजन के लिए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित कर रही है। इसके लिए सरकार के वर्द्धहस्त की आवश्यक्ता है। इस उपलक्ष्य पर सभा के मुख्य सलाहाकार एवं जिला कुल्लू ब्राह्मण जनकल्याण सभा के अध्यक्ष पंडित देव राज शर्मा, महासचिव क्षेत्र पंडित लीला गोपाल शर्मा प्रदेश मिडिया प्रभारी एवं प्रदेश कार्यालय सचिव पंडित भुपिन्द्र गौतम, जिला ब्राह्मण सभा कुल्लू के वित अध्यक्ष पंडित प्रशान्त शर्मा व ब्राह्मण सभा सदस्य उपस्थित रहे।