15 देशों की संस्कृति की देखने को मिलेगी झलक
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए दशहरा उत्सव समिति के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है और 15 देश के कलाकार भी ढालपुर पहुंच चुके हैं। ऐसे में कला केंद्र के अलावा प्रदर्शनी मैदान में भी सांस्कृतिक मंच तैयार किया गया है। जहां पर दोपहर के समय भी लोगों की सुविधा के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चर रिलेशन विभाग से भी अधिकारी यहां पर पहुंचे हैं और 7 दिनों तक बाहरी देशों की संस्कृति से भी स्थानीय लोगों रूबरू होंगे।

इसके अलावा 25 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे के बाद कार्निवल परेड का भी आयोजन किया जाएगा। उसमें भी बाहरी देश के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं जिला कुल्लू के पर्यटन स्थलों को भी इस बार दशहरा उत्सव के साथ जोड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री भी तीन दिनों तक जिला कुल्लू में रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भी कुल्लू के साथ लगते काईस धार ट्रैक का निरीक्षण करेंगे और यहां पर वन विभाग के द्वारा इलेक्ट्रिकल कार्ट भी सेलानियों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है।

ऐसे में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में बाजार को भी बेहतर तरीके से सजाया गया है। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के द्वारा दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा और समापन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के द्वारा किया जाएगा।
बॉक्स
सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि देवी देवताओं के शिविरो में भी बेहतर व्यवस्था की गई है और ढालपुर के मैदान में हाई मास्क लाइट का भी प्रबंध किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस जवान जगह तैनात किए गए हैं और ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर बनाई गई है। उन्होंने बताया कि दशहरा में अमेरिका रूस, रोमानिया, कजाकिस्तान, क्रोएशिया, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, पनामा, ईरान, मालदीव, मलेशिया, केन्या, घाना और इथोपिया की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।