उपप्रधान ने ब्यूटी पार्लर संचालक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए,दी धमकी जिक्र किया तो अश्लील वीडियो होगी बायरल

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,नाहन।
पुलिस थाना माजरा के तहत एक ब्यूटी पार्लर संचालक महिला ने उप प्रधान पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी उसी गांव का रहने वाला है जहां महिला की शादी हुई है।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह आरोपी को अपना भाई मानती थी, लेकिन आरोपी उस पर बुरी नजर बनाए हुए था। एक दिन जब महिला अपने ब्यूटी पार्लर में गई हुई थी तो अचानक आरोपी पार्लर में पहुंच गया, जिस समय वह पार्लर में गया तो वहां पर महिला के अलावा कोई नहीं था।

पीड़ित महिला ब्यूटी पार्लर के अंदर वाले कमरे में आराम कर रही थी तभी आरोपी वहां पहुंचा और अपनी जेब से रुमाल निकालकर महिला का मुंह बंद कर दिया, जिससे महिला चिल्ला ना सके।

जैसे ही आरोपी ने महिला का मुंह रुमाल से दबाया तो महिला कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। आरोपी ने बेहोशी की हालत में महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

जैसे ही पीड़ित महिला को होश आया तो उसने आरोपी को अपने सामने पाया और आरोपी उसे किसी से भी इस बात के बारे में बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा और कहने लगा कि यदि उसने यह बात किसी से कहीं तो वह उसकी एक अश्लील वीडियो जो उसने बनाई है को वायरल कर देगा।

जिस पर महिला घबरा गई और उसने अपने परिजनों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया और चुपचाप इस बात को अपने अंदर लिए बैठी रही। कुछ दिन बाद जब उसने अपने पति को यह सारी बात बताई तो पीड़ित महिला का पति उसे पुलिस थाने ले गया और मामला दर्ज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!