तूफान मेल न्यूज,हमीरपुर।
देखें वीडियो,,,,,,,
हिमाचल प्रदेश में एक शर्मसार करने बाली घटना सामने ऐसी है। यह घटना CM सुक्खू के गृह जिला में घटी जहां महिला के पहले बाल काटे,फिर मुंह काला कर परेड करवाई गई।लिहाजा महिला क्रूरता की यह खबर हैरान कर देने बाली है।
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल की मनोह पंचायत के एक गांव में विवाहिता के साथ यह अमानवीय कृत्य हुआ बताया गया है।

सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो में महिला के साथ मारपीट की गई। फिर उसके बाल काटे गए और मुंह काला कर पूरे गांव में परेड करवाई गई। इस दौरान वहां मौजूद महिला और पुरुष महिला का मजाक बनाते हुए गंदी गालियां देते भी सुने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पीड़िता के साथ इस बर्बरता का कारण उसका घर से लापता होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले विवाहिता घर से चली गई थी। चार-पांच महीने बाद जब वह घर लौटी तो ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित किया। ससुरालियों का कहना था कि वह चार माह तक अपने किसी प्रेमी के साथ रही। अब घर लौट आई है। इसी मामले पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ यह अमानवीय व्यवहार किया। उधर अब पुलिस जांच में जुट गई है।