तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के झाकड़ी एसजेवीएन प्रोजैक्ट के समीप एक महिला सतलुज नदी के समीप आई और कूद गई। लेकिन वहां मौजूद प्रोजैक्ट के कर्मचारियों ने महिला को बचा लिया। महिला का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला निरमंड कुल्लू के किदला गांव की रहने वाली बताई गई है। महिला ने बताया कि घरेलू विवाद से तंग आकर वह आत्महत्या करने की मंशा से सतलुज नदी में कूदी थी। लेकिन इस दौरान प्रोजैक्ट के कर्मचारी वहां पर मौजूद थे, जिन्होंने जान पर खेलकर उसे को बचा लिया। उधर,एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जाँच जारी है।