तूफान मेल न्यूज,मनाली।
हिमालयन पर्यावरण एवं वन्य प्राणी सुरक्षा समिति द्वारा शिक्षा, पर्यावरण, समाज , सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर , मनाली , जिला कुल्लू, में आयोजित सम्मान समारोह में महाविद्यालय के विभिन्न अध्यापकों व् छात्रों को सम्मानित किया गया | इसमें मुख्यतः महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा को उत्कृष्ट राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया | महाविद्यालय के डॉ . रोमेश चंद्र , प्रो जीत राम , प्रो सुरेंद्र कुमार और प्रो लाल चंद को उत्कृष्ट राज्य पुरस्कार से सम्मान्नित किया गया |

इसके अतिरिक्त शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम , पर्यावरण सुरक्षा एवं रक्तदान में अव्वल रहे निम्लिखित विद्यार्थियों को मैडल दे कर सम्मानित किया गया : एन. एस. एस. में सर्वष्रेष्ठ सेवाओं हेतु रणजीत सिंह, शिवालिका,राहुल, गीता, कृतिका , प्रिया , सिमरन, पल्लवी ठाकुर, अरुण नलवा एवं कल्पना ठाकुर तथा एन. सी. सी. में कैडेट श्वेता, अनामिका, करणदीप, राज कुमार व् उमेश तथा रोवर्स रेंजर्स समूह से भारती, तमन्ना, दीपू , भवनेश्वरी और अनामिका को समान्नित किया गया | इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं स्थानीय पर्यावरणविद श्री किशन लाल जी द्वारा समिति के अन्य राष्ट्रीय व् अंतराष्ट्रीय सदस्यों की उपस्थिति में किया गया | प्राचार्य, डॉ मनदीप शर्मा ने अपने सम्बोधन में समिति द्वारा राष्टीर्य एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला तथा अधाय्पकों व् विद्यार्थियों को उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए समान्नित कर, उत्साहवर्धन हेतु धन्यवाद दिया