प्रियंका ने बाढ़ प्रभावित महिलाओं को लगाया गले,बंधाया ढांढस,कहा सरकार करेगी पूरी मदद

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,पतलीकूहल। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भुंतर के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पतलीकूहल पहुंची। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बात की।

यहां प्रभावित महिलाएं प्रियंका के सामने अपने आंसू नहीं रोक पाई। इस बीच प्रियंका ने प्रभावित महिलाओं को गले लगाया और ढांढस बंधाया। यही नहीं महिलाओं को विश्वास दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी। यहां बहुत सारी ऐसी महिलाओं ने अपना दुखड़ा प्रियंका के साथ सांझा किया जिनके मकान बाढ़ में बह गए हैं। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह,सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर व मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!