तूफान मेल न्यूज,शिमला।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल 12 सितंबर को हिमाचल आएंगी। इस बार बरसात के कारण जो नुकसान हुआ है , उनका जायजा लेगी और प्रभावित क्षेत्र और परिवारों से मुलाकात भी करेंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ प्रियंका गांधी हिमाचल के चार जिले सोलन, शिमला, कुल्लू और मंडी का दौरा करेंगी। जानकारी के अनुसार सबसे पहले सोनिया गांधी सुवह 8:45 बजे भुंतर एयरपोर्ट पर उतरेगी। वहां से कुल्लू,मनाली तक जाएगी। मनाली से पंडोह और वहां से सोलन पहुंचेगी।
बता दे कि आपदा के दौरान तीन बार पहले भी प्रियंका गांधी ने हिमाचल आने की कोशिश की थी। लेकिन खराब मौसम और रेड अलर्ट के कारण वह नहीं आ सकी। अब प्रियंका का यहां पहुंचने का कार्यक्रम तय हो गया है।
ब्रेकिंग:प्रियंका गांधी कल होगी हिमाचल में,आपदा क्षेत्र का होगा दौरा
