मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम कर महिलाओ को दी राहत: मनीषा सूद

Spread the love

कहा, प्रदेश में अब कांग्रेस महिलाओ को दे 1500 रुपए

तूफान मेल न्यूज, कुल्लू

देखें वीडियो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

केंद्र सरकार के द्वारा देश भर में महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर रसोई गैस की कीमतों में कटौती कर उन्हें नया उपहार दिया गया है। जिस देश भर के करोड़ों महिलाओं को इसका फायदा मिला है। वही अब हिमाचल की कांग्रेस सरकार को भी महिलाओं को 1500 रूपए जल्द दिए जाने चाहिए। ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनीषा सूद ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत जो महिलाएं गैस सिलेंडर भर रही थी। उन्हें भी अब ₹400 कम सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे। वही मोदी सरकार ने इस वर्ष में 75 लाख उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर गरीब महिलाओं को देने का जो फैसला लिया है वह भी सराहनीय है। मनीषा सूद ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जो उज्ज्वला योजना भी शुरू की गई थी। जिसके तहत हिमाचल प्रदेश में 1 लाख 36 हजार निशुल्क घरेलू कनेक्शन प्रदान किए गए। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार की गृहणी सुविधा योजना के माध्यम से भी 3 लाख 23 हजार महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर प्रदान किए गए थे। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी अब 200 रुपए की कटौती की गई है और जिन महिलाओं के पास उज्ज्वला योजना के गैस सिलेंडर है। उन्हें अब सिलेंडर भरने के लिए 400 रुपए कम अदा करने होंगे। वहीं उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सभी महिलाओं को 1500 देने की बात कही थी। लेकिन वह आज तक महिलाओं को नहीं मिल पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!