डायना सौर में नहीं होगा 20 भादो का शाही स्नान लगघाटी,चौहारघाटी व छोटा भंगाल के देवी-देवताओं ने लगाया प्रतिबंध

Spread the love

तूफान मेल न्यूज, कुल्लू

जिला कुल्लू, मंडी,कांगड़ा व लाहुल-स्पीति के मध्य पर्वत श्रृंखला पर स्थित डायना सौर में 20 भादो का शाही स्नान नहीं होगा। चौहार घाटी,लग घाटी व छोटा भंगाल के देवी-देवताओं ने यह प्रतिबंध लगाया है। यह जानकारी माता फुंगणी के कारदार राम लाल ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि यहां झील को अपवित्र किया जा रहा है जिस कारण देवी-देवताओं ने प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि लगघाटी, चौहार घाटी व छोटा भंगाल के देवी-देवताओं ने यह प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं ने गूरवाणी में कहा है कि डायनासौर झील गंदगी से अपवित्र हो रही है। लोग यहां पहुंचकर झील में गंदगी फैला रहे हैं। जिस कारण देवी-देवताओं ने प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि देव आदेशों का माता के कारकून और हारियान पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार डायना सौर झील में स्नान करने की इजाजत नहीं है। डायना सौर में बीस भादो को शाही स्नान करना बंद कर दिया है। यह आदेश गूरवाणी में देवी-देवता ने किए हें औरडायना सौर जाना मना है। उन्होंने कहा कि लोग ेवहां जाकर लोग गंदगी फैला रहे हैं। कई प्रकार की निषेध वस्तुओं को ले जा रहे हैं। जिससे देव स्थल अपवित्र हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के लिए न ही यातायात का साधन है और न ही प्रशासन का पहरा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में देवभूमि होने के चलते बड़ी त्रासदी हुई है। सभी को देव आदेश मानने होंगे। जो देव आदेशों का उल्लंघन करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और सरकार से आग्रह है कि जितने धार्मिक स्थल हैं, इन्हें पर्यटन स्थल न बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!