तूफान मेल न्यूज, सोलन।
हिमाचल में स्क्रब टायफस अब लोगों की जान भी लेने लग पड़ा है। प्रदेश में स्क्रब टायफस से 35 वर्षीय महिला की मौत हुई है जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है।बता दें कि इससे पहले भी स्क्रब टायफस के कारण एक जान जा चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोलन जिला के अर्को की रहने वाली 35 वर्षीय महिला स्क्रब टायफस से पीड़ित थी।उक्त महिला का प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा था।

महिला को बुखार के साथ कुछ दिमागी लक्षण भी थे।स्क्रब टाइफस बुखार के संक्रमण के कारण उसके पूरे शरीर में संक्रमण था जिसके चलते महिला की मौत हो गई। बता दें कि अब तक 100 से ज्यादा लोगों में स्क्रब टायफस की पुष्टि हो चुकी है और दो मरीजों की अब तक जान जा चुकी है।