तूफान मेल न्यूज, दिल्ली।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने नई वर्किंग कमेटी (CWC) की लिस्ट जारी कर दी है।
बड़ी बात यह है कि CWC में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की अध्यक्ष और मंडी की लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को जगह दी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद प्रतिभा सिंह को CWC में जहाँ बतौर परमानेंट इन्वायटी जगह दी है। तो वहीँ, आनंद शर्मा को भी नई CWC में बतौर मेंबर शामिल किया है।
बता दें कि कांग्रेस की नई वर्किंग कमेटी में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कुल 39 सदस्यों को शामिल किया गया है।