चंदन प्रेमी सर्वसम्मति से बने नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष

Spread the love

तूफान मेल न्यूज, कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू में उपाध्यक्ष पद के लिए अढ़ाई वर्ष बाद चुनाव हुए। इस चुनाव में चंदन प्रेमी सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए। इससे पहले आशा महंत उपाध्यक्ष थी। आशा महंत व चंदन प्रेमी में अढ़ाई-अढ़ाई साल का करार हुआ था। नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने चंदन प्रेमी को बधाई दी है। चुनाव अधिकारी एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला की उपस्थिति में यह चुनाव हुए। चुनाव में 11 में से 9 सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि नगर परिषद कुल्लू एकजुट हैं तथा विकास के कार्य में सभी पार्षद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से नगर परिषद को 20 करोड़ का नुकसान हुआ है और सभी पार्षद जनता के बीच मे जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाने में जुटे हैं। इस अवसर पर नव निर्वाचित उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास होगा। उन्होंने नप अध्यक्ष गोपालकृष्ण महंत व सभी पार्षदों का आभार प्रकट किया और कहा कि सभी 11 वार्डों में एक सम्मान विकास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!