राहुल गांधी की सजा पर रोक लोकतांत्रिक व्यवस्था की जीत,न्यायालय पर भी बढ़ा विश्वास:राजीव किमटा

Spread the love


तूफान मेल न्यूज, कुल्लू।
राहुल गांधी की सजा पर रोक भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की जीत है और लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास भी बढ़ा है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने कही। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फ़ैसले से यह साबित हो गया है कि राहुल गांधी पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगाए आरोप बेबुनियाद है।भाजपा शीर्ष नेतृत्व को अपने इस कार्य के लिए राहुल गांधी से काफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसमें सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।भाजपा के द्वारा इस अधिकार को दबाने का कार्य किया गया है।जिसका माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। राजीव किमटा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी क़ानून पर विश्वास रखती है। उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद थी कि न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को न्याय मिलेगा तथा लोगों का भी न्यायपालिका के ऊपर भरोसा बढ़ेगा।अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को राहुल गांधी व जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सजा पर रोक न हटती तो जनता का न्यायपालिका से विश्वास उठ जाना था लेकिन भारत की न्यायपालिका वेहद मजबूत है और भाजपा की इस पूरे मामले में किरकिरी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी प्रतिशोध की राजनीति नहीं करती और जनता जानती है कि कांग्रेस ने इस देश को बनाने के लिए संघर्ष किया है और बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज देश के क्या हाल हो गए हैं यह जनता भलीभांति जानती है। भाजपा के शासन से अब जनता उभ चुकी है और 2024 में भाजपा की बड़े स्केल पर हार होने बाली है और कांग्रेस देश का नेतृत्व करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!