सेवा भारती ने 200 परिवारों को दी राहत सामाग्री,1500 है टारगेट

Spread the love


तूफान मेल न्यूज, कुल्लू। सेवा भारती द्वारा बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। वीरवार को बाढ़ प्रभावितों के लिए कुल्लू संस्कृति भवन से बंजार के लारजी में राहत सामग्री पहुंचाई गई। जिसका आबंटन सेवा भारती व अन्य स्वंयसेवकों द्वारा 200 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई।

देखें वीडियो,,,

राहत सामग्री में प्रेशर कुकर, बाल्टी, मग, रजाई, कंबल, जूते, 10 किलो ग्राम आटा

10 किलोग्राम चावल, दालें, तेल सरसों के साथ रसोई घर में इस्तेमाल होने वाला सामान करीब 28 किलो ग्राम ,टूथ पेस्ट, दूध, बिस्कुट शामिल है।सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री राकेश कुमार ने बताया कि सेवा भारती की तरफ से एक परिवार को करीब 15 हजार रुपए का सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिसमें राशन के साथ 5 सदस्यों के लिए रजाई, तलाई, कंबल, प्रेशर कुकर, पतीले कड़ाई सहित अन्य सामान शामिल है। उन्होंने बताया कि सेवा भारती के 215 कार्यकर्ता इस आपदा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। कार्यकर्ता कुल्लू, मनाली, बंजार, सैंज ओर मणिकर्ण घाटी में बाढ़ प्रभावितों की जानकारी जुटा रहे हैं। उसके बाद उन प्रभावितों तक राहत सामग्री भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!