आपदा में महंगाई बढ़ाकर ,लोगों की मुश्किल को बढ़ा रही है सरकार
कहा ,कुल्लू में अभी भी लोगों को नहीं मिल रहा पीने का पानी
तूफान मेल न्यूज, कुल्लू।
देखें वीडियो,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बीते दिन भारी बाढ़ के चलते जहां लोग पहले ही प्राकृतिक आपदा से त्रस्त है। तो वहीं इस आपदा में महंगाई बढ़ाकर सरकार लोगों की मुश्किल को बढ़ा रही है। सरकार को चाहिए कि वे आम जनता को राहत दे लेकिन वे डीजल पर वैट बढ़ाकर आम वस्तु को महंगा करने में जुटी हुई है। यह बात ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कही। पूर्व शिक्षा मंत्री कोरोना महामारी के दौरान जब सब जूझ रहे है। उस समय की आपदा के दौरान पूर्व की सरकार ने vat को 7% कम कर लोगों को राहत दी थी। लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने सता में आने के बाद से 2 बार vat बढ़ता है। डीजल का रेट बढ़ने से सभी चीजों का दाम बढ़ेगा और इसे किसानों के फल उर सब्जियों का नुकसान हुआ है। लेकिन सरकार के निर्णय से लोगों पर महंगाई का मार पड़ेगी। वही उन्होंने कहा कि इस आपदा के दौरान बीजेपी के विधायक लोगों से मिल कर जनता की समस्याएं जान रहे है और उनकी मदद कर रहे है। लेकिन जिला कुल्लू में कांग्रेस के विधायक राहत राशि का पैसा मिलने के बाद लोगों को वो पैसे देकर उनका इंटरव्यू कर रहे है। जिससे लोगों को राहत मिलने में देरी हो रही है। सरकार को चाहिए कि लोगों के खाते में सीधे राहत राशि को ट्रांसफर किया जाना चाहिए। ताकि पूरे मामले में पारदर्शिता बनी रहे। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू में कांग्रेस सरकार ये दावे कर रही है कि यहां पर पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी गई। लेकिन अभी भी कई स्थान ऐसे है जहां लोगों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में मनाली विधानसभा क्षेत्र में जो पुल बनाए गए थे। वही पुल आज आपदा के समय में लोगों की मदद कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद इनका उद्घाटन करने में भी देरी की। आज बिना उद्घाटन के ही वह पुल आम जनता की मदद कर रहे हैं और वाहनों की आवाजाही भी उन्ही पुलों से की जा रही है।