कसोल में 15 रूसी नागरिक हुए लापता, नागरिकों से संपर्क साधने में जुटी पुलिस


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज, कुल्लू।

जिला कुल्लू में बीते दिनों व्यास नदी में आई बाढ़ के चलते जहां सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी है। तो वहीं बिजली व्यवस्था ना होने के चलते सैलानी भी अपने-अपने घरों में संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। जिससे सेलानियो के साथ-साथ परिजनों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मौसम साफ होने के बाद पुलिस के द्वारा सैलानियों को सुरक्षित अपने अपने घरों की ओर रवाना किया जा रहा है। इसके अलावा रूसी दूतावास से भी 15 रूस के नागरिकों के कसोल में संपर्क ना होने की भी बात कही गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भी रूसी दूतावास को सूचित किया है कि सभी 15 नागरिकों से संपर्क किया जा रहा है। जैसे ही विदेशी नागरिकों से संपर्क होता है तो इस बारे दूतावास को सूचित कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि 15 नागरिक जहां भी रहे होंगे वे सभी सुरक्षित होंगे।

वहीं पुलिस के द्वारा जिला कुल्लू के विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए सेलानियो से संपर्क किया जा रहा है और उनकी लिस्ट भी सोशल मीडिया में डाली जा रही है। ताकि उनके परिवार के लोग भी आश्वस्त हो सके। इसके अलावा जिला कुल्लू के विभिन्न स्थानों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। जो दिन रात सेलानियो को सड़क की स्थिति के बारे में अवगत करवा रही है। वहीं पानी और खाने की चीजें भी सेलानियो को उपलब्ध करवाई जा रही है। एस पी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए सेलानियो से संपर्क किया जा रहा है और उनकी लिस्ट कुल्लू पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया में अपडेट की जा रही है। ताकि उनके परिजनों को किसी प्रकार की चिंता ना हो सके। ऐसे में सड़क मार्ग के माध्यम से सैलानियों को चंडीगढ़ रवाना किया जा रहा है। उम्मीद है कि वीरवार तक जिला में फंसे सैलानियों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

जिभी से सुंदरनगर वाय पंडोह-चैलचौक मार्ग बहाल
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि बंजार के जिभी से सुन्दरनगर वाया औट, पंडोह, चैलचौक मार्ग पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिभी से जो पर्यटक घर वापस जाना चाहते हैं वह जिभी से औट, पंडोह से वाया चैलचौक होते हुए सुन्दरनगर रवाना हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। आपदा के समय किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पर्यटक 1077 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। वही,
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि मनाली की अटल टनल ,मनाली से लैफ्ट बैंक होते हुए रायसन से वाया गैमन ब्रिज से दोबारा लैफ्ट बैंक झीड़ी ,बजौरा से कांडी ,कटौला , मंडी मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। पर्यटक या स्थानीय लोग यदि चंडीगढ़ जाना चाहते हैं तो उक्त रूट से चंडीगढ़ जाया जा सकता है। उपायुक्त गर्ग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से प्रशासन के दिशा निर्देशों को मानने और सहयोग करने की अपील भी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की सेवा में सदैव तत्पर है। प्रशासन आपदा की इस घड़ी में रात दिन लोगों की बेहतरी और सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने आपदा से बचाव और राहत कार्य सहित विभिन्न सेवाओं की बहाली में जुटे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की भी सराहना की है। डीजीपी सतवंत अटवाल ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी नागरिकों से संपर्क किया जा रहा है। जैसे ही संपर्क होगा दूतावास को सूचित कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!