विधवा महिला के साथ रेप,अश्लील वीडियो भी बनाया

Spread the love

तूफान मेल न्यूज ,ऊना।
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर देवभूमि को शर्मसार कर देने बाली घटना सामने आई है। प्रदेश के जिला ऊना में एक विधवा महिला का रेप करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने की घटना यहीं नहीं रुकी आरोपी ने इस दौरान महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जब वह घर से शौच के लिए गई तो उसके गांव का रहने वाला दीन मोहम्मद मौके पर पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरदस्ती करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला महिला थाना ऊना के तहत उपमंडल अंब का है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!