तूफान मेल न्यूज किन्नौर। हिमाचल प्रदेश ड्रोन पॉलिसी में देश का पहला राज्य बन गया है।
पहली बार किन्नौर में मंडियों तक सेब ढुलाई का कार्य ड्रोन से किया जाएगा। बीते साल ड्रोन से सेब ढुलाई का सफल ट्रायल करने के बाद निजी कंपनी इस साल बागवानों को सुविधा उपलब्ध करवाएगी। 20-20 किलो के 5 बॉक्स के साथ 10 किलोमीटर हवाई दूरी तय करने में ड्रोन 8 मिनट लेगा। इसके लिए प्रस्तावित किराया 6 रुपये प्रतिकिलो किराया तय किया गया है।

किन्नौर में सेब के अधिकतर बगीचे पहाड़ी में स्थित हैं। दुर्गम क्षेत्रों में सड़कों की सुविधा नहीं है, जिससे बागवानों को बगीचों से फसल मुख्य सड़क तक पहुंचाने में दिक्कत आती है। मजदूरों से ढुलाई में जहां समय अधिक लगता है, वहीं मजदूरी भी ज्यादा देनी पड़ती है।