नाले में बाढ़ आने से एन एच 305 सड़क मार्ग कोटनाला के पास अबरुद्ध

Spread the love

तूफान मेल न्यूज ,आनी। आनी के जलोडी क्षेत्र में गुरुवार को भारी वर्षा के चलते कोटनाला में भारी बाढ़ आ गई. जिससे आनी उप मण्डल को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने बाला एन एच 305 सड़क मार्ग कोट नाला के पास यातायात के लिए अबरुद्ध हो गया है। मार्ग अबरुद्ध होने से सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए हैं। वहीं भारी वर्षा के कारण सड़क मार्ग में आनी से माशनू नाला के मध्य जगह जगह भूस्खलन होने व ल्हासे गिरने की भी सूचना है। ऐसे में एन एच प्राधिकरण उप मण्डल आनी ने हरकत में आकर मार्ग बहाली के लिए कार्य शुरू कर दिया है। एन एच प्राधिकरण उप मंडल आनी के सहायक अभियंता धन सिंह शर्मा ने बताया कि भारी वर्षा के कारण आनी से खानाग के मध्य अबरुद्ध एन एच 305 को बहाल करने के लिए मशीनरी कार्य पर लगा दी गई है और कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि मार्ग जल्द यातायात के लिए वहाल कर दिया जायेगा।
आनी से छविन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!