तूफान मेल न्यूज ,सैंज। जिला कुल्लू की तहसील सैंज के अंतर्गत चकुरठा पंचायत में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कहीं न कहीं तेंदुए द्वारा नुकसान किया जा रहा है। शनिवार को चकुरठा पंचायत के पढ़ारनी गांव के समीप चारागाह में तेंदुए ने दो गायों को मार गिराया।

पूर्व उप प्रधान बलबीर ठाकुर ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी गांव से कुछ दूरी पर डुआराकोड़ी नामक चारागाह में अपने मवेशी चराने गई थी। जहां पर तेंदुए ने उनके मवेशियों पर हमला कर दिया और दो गायों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि एक देसी गाय थी जबकि दूसरी जर्सी गाय थी। उन्होंने विभाग से मांग की है कि तेंदुए से उन्हें निजात दिलाई जाए।