Himachal:जिंदा ग्रेनेड मिलने से हड़कंप,सील किया पूरा क्षेत्र

Spread the love


तूफान मेल न्यूज कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप का माहौल है।
यह जिंदा हैंड ग्रेनेड जिला कांगड़ा के विकास खंड फतेहपुर में पंचायत हाड़ा के पंचायत भवन से 100 मीटर की दूरी पर मिला है। स्थानीय लोगों ने जब इसे देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्षेत्र को सील करते हुए बम डिफ्यूजिंग सैल धर्मशाला को मोके पर बुलाया गया। उधर, एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें सड़क के किनारे जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समूचे क्षेत्र को सील कर दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह जिंदा हैंड ग्रेनेड यहाँ कैसे पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!