तूफान मेल न्यूज कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में एक कलियुगी बेटे ने अपनी मां पर दराट से हमला कर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। यह घटना जिला कांगड़ा में घटी। एक महिला पर दराट से वार कर उसे जख्मी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बेटा मां से पैसों की मांग रहा था परंतु जब उसे पैसे देने से मना किया गया तो आरोपी ने अपनी मां से गाली गलौज करते हुए उस पर दराट से हमला कर दिया। हमले से महिला घायल हुई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार, नगर परिषद देहरा के वार्ड नम्बर-6 में गौरव (37) को करीब 10 वर्ष पहले बेदखल कर दिया था। गौरव काफी समय बाद घर आया और अपनी मां से पैसों की मांग करने लगा। पैसे देने के लिए मना करने पर वह घर से चला गया और दराट लेकर घर में आया।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले में महिला को गंभीर चोटें लगी जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मां के सिर पर किया दराट से हमला,कलियुगी बेटे की करतूत
