बड़ा बयान:भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका मनोहर हत्याकांड आरोपी का मकान

Spread the love


तूफान मेल न्यूज शिमला।।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा में मनोहर की नृशंस हत्या को लेकर बड़ी बात कह दी है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मनोहर हत्याकांड के आरोपियों का मकान भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका है। उन्होंने कहा कि मनोहर की हत्या के 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्या के पांच दिन बाद भाजपा युवा मोर्चा ने आगजनी की घटनाएं की। हत्याकांड के आरोपियों का मकान फूंका। स्थानीय लोगों को उकसाया गया। भाजपा ने इसे राजनीतिक रंग देने की पूरी कोशिश की। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा किस बात को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। आरोपी सलाखों के पीछे हैं तो प्रदर्शन किस बात को लेकर किया जा रहा है। जयराम ठाकुर 250 लोगों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहते थे। जबकि जिले में धारा 144 लागू है। सीएम सुक्खू ने कहा कि 5-5 लोग जा सकते थे लेकिन भाजपाई इसके लिए भी राजी नहीं हुए। एनआईए से जांच पर सीएम ने कहा कि हम इसके लिए भी तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!