सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन,किन राशियों पर है ग्रहों की कैसी नजर,देखिए राशिफल तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

🐏मेष राशिफल (Aries Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। रिश्तों के कारण आपको फायदा भी हो सकता है। खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का सम्मान बढ़ सकता है। नई योजनाएं बनाने में लगे रहेंगे। वाद-विवाद की समस्या का समाधान भी हो जाएगा। उलझे हुए पारिवारिक मामले आज निपट सकते हैं।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 8

🐂वृषभ राशिफल (Taurus horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मेहनत के लिए आपकी तारीफ हो सकती है। कोई गलतफहमी भी दूर होने की संभावना है। दोस्तों की मदद से कोई खास काम निपटाने की योजना बन सकती है। रूटीन लाइफ में आपके साथ कुछ नया हो सकता है। चुप रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपमें सहनशक्ति भी ज्यादा रहेगी। कोई भी काम सावधानी से निपटा लेंगे। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर काम करेंगे, इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में होगा।
शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 7

👫मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो सकते हैं। कोई दोस्त आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं। जिससे आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों और प्रेमी से पूरा सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित लोग जीवनसाथी को खुश करने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 6

🦀कर्क राशिफल (Cancer horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। अपने काम पर ध्यान दें। अपनी योजना खुद बनाएं और उस पर लगे रहें। दूसरों की भावनाओं के लिए आप बहुत संवेदनशील रहेंगे। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रहेंगे। संतान की प्रगति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके फेवर में हो सकता है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 8

🦁सिंह राशिफल (Leo horoscope)

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आप जो काम करना चाहते हैं, उसे आज ही कर लें। किसी भी काम की पूरी योजना बनाएं और योजना से ही काम करें तो सफल हो जाएंगे। कोई अच्छी घटना अचानक हो सकती है। शांत रहकर दूसरों की बात सुनेंगे, तो आपको फायदा होगा। रिश्तों के क्षेत्र में सुधार करने का मौका आपको मिल सकता है। दूसरों पर खर्चा करने में न हिचकिचाएं। पढ़ाई में मन लगेगा। मन शांत रखें। निवेश के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: काला, शुभ अंक: 2

👩‍⚖️कन्या राशिफल (Virgo horoscope)

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। बिजनेस को लेकर नए लोगों से मुलाकात या बातचीत हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। आपने हाल ही में कोई नई कोशिश की है, तो उसके नतीजों को लेकर आप ज्यादा ही महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी तारीफ हो सकती है। आपको पसंद भी किया जाएगा। किसी प्रिय व्यक्ति से भी मुलाकात होने के योग हैं। आवास की समस्या हल हो जाएगी।

शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 5

⚖️तुला राशिफल (Libra horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कॉन्फिडेंस से आगे बढ़ें। आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप बहुत उत्सुकता से नए मौके और चैलेंज स्वीकार करेंगे। किसी बुजुर्ग या अधिकारी से संबंधों में सुधार हो सकता है। करीबी लोगों से अपने मन की भावना व्यक्त करेंगे, तो खुश हो सकते हैं। नई चीजें समझने के मौके आपको मिल सकते हैं। नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। उत्साही दोस्तों के साथ रहने से भी आपको फायदा हो सकता है। ज्यादातर काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। संपन्नता बढ़ेगी। रोमांस के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 3

🦂वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

करियर या पैसों से जुड़ा कोई ऐसा मौका आपको मिल सकता है, जो आपकी आमदनी में सकारात्मक बदलाव कर सकता है। आज आपको कोई सपना या शुभ संकेत मिल सकता है। कठिन मामले सुलझाने के लिए सारी बातें साफ कर दें। पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए अच्छा समय है। आपकी परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं। संतान के काम और राजनीतिक जोड़-तोड़ में आप व्यस्त हो सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से फायदा मिल सकता है। जरूरी काम आसानी से पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपको वैवाहिक प्रस्ताव भी मिलेंगे। बिजनेस में नए ऑफर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक : 4

🏹धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। आज आपको जो भी मौका मिले उसका पूरा फायदा उठाने से न चूकें। कई महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान आपको जल्दी ही मिल सकता है। किसी भी काम में संकोच न करें और हाथ आए मौके न जाने दें। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। उससे आपको ही फायदा होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपका सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 1

🐊मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज कुछ मामलों में आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। आपके सामने जैसी भी स्थिति बनें। उसे स्वीकार कर लें। धीरे-धीरे कुछ अच्छी बातें भी आपको पता चल सकती हैं। जरूरी काम निपटाने पर ध्यान दें। परिस्थितियों से बाहर निकलने के बाद आपका आत्मविश्वास और बढ़ सकता है। परिवार के मामलों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध अच्छे हो जाएंगे। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 9

🍯कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है। ऑफिस की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। अधिकारियों से संबंध सुधर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा हो सकता है। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। राज की कोई बात भी आज आपको पता चल सकती है। आपको पैसे कमाने के कुछ नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। कोई नई शुरुआत भी हो सकती है। आपके ज्यादातर काम सरलता से और अचानक हो जाएंगे। समय आपके फेवर में रहेगा। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 1

🐬मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

पैसा कमाने के कुछ नए तरीके आज आपके दिमाग में आ सकते हैं। आपका मन जो कहे, उस पर पूरा भरोसा करें। गुप्त रूप से चलने वाली गतिविधियों में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। आज थोड़ा समय अकेले में बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। घर-परिवार के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। यात्रा और वाहन के मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। दुश्मनों पर भी आपको जीत मिल सकती है।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!