नकारे अधिकारियों को समय पर मिल रहा है लाखों के वेतन व भत्ते
तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू।
पिछले वित्त वर्ष में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने निगम को 2आरव 76 करोड़ 55 लाख 99 हजार शुद्ध आय कमा कर दी।

फिर भी उनकर्मचारियों को सेलरी उन्हें समय पर नहीं मिल रही है जबकि वे 24 घन्टे काम कर रहे है। यह बात इंटक के प्रदेश अध्यक्ष महिमन शर्मा ने यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि ऊपर शिमला में एक अधिकारियों की नकारा फौज खड़ी कर रखी है जो कुछ भी काम न करके अपने ऑफिसों को सजाने में बैठे हैं वे अपनी लाखों की सेलरी व अन्य ड्यूज एक तारिक को ही अपने आप को डलबा रहे हैं। जबकि जो कर्मचारी दिन-रात काम कर निगम को कमाई करके दे रहे हैं उन्हें न तो सेलरी समय पर दी जा रही है और न ही उन्हें छुटियां भी नही दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन नकारा अधिकारियों के कारण कर्मचारियों को अपने ड्यूज लेने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के जीपीएफ का 200 करोड़ रुपए भी गायब है। जबकि इस पैसे को कहीं और हेड में नहीं खर्च किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज पथ परिवहन निगम शोषण का अड्डा बन गया है। आज न तो समय पर कर्मचारियों को सेलरी मिल रही है,न ही अन्य ड्यूज। उन्होंने कहा कि पेंशन भी कर्मचारियों को समय पर नहीं मिल रही है। जबकि सरकार ने पेंशन जारी कर दी है और वह भी कहीं और खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज निगम के कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए वेइज्जत होना पड़ रहा है। हमारे जो कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं वे समय पर न तो बच्चों की फीस दे पा रहे हैं और न ही अन्य खर्चे कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारी दिन रात काम कर रहे हैं और आज वे प्रेशर में हैं। उन्हें छुटियां भी नहीं दी जा रही है जबकि अधिकारी कर्मचारियों के कमाए पैसों पर ऐश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि
लाखों की संख्या में प्रतिपूरक छुटियां पेंडिंग है। शादियों व गमी में भी छुटियां नहीं मिल रही है। जिस कारण हमारे चालक-परिचालक अपने घर के धार्मिक कार्यों व पारिवारिक कार्यों का भी निर्वहन नहीं कर पा है। हिमाचल पथ परिवहन ही एक ऐसा निगम है जो लाखों रुपए सरकार को कमा कर दे रहा है लेकिन उन्हें सेलरी भी टाइम पर नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर सूक्खु सरकार को नकेल कसनी चाहिए।
एमडी महोदय साईकिल के साथ निगम को ठीक चलाओ
महिमन चंद्र ने कहा कि पथ परिवहन के एमडी साईकिल अच्छी चला लेते हैं और गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करने की फिराक में रहते हैं लेकिन पथ परिवहन निगम को सही ढंग से नहीं चला पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमडी महोदय साईकिल के साथ निगम को भी अच्छे तरीके से चलाने का कष्ट करें।
वीडियो देखें