किस पर रहेगी शनि देव की कृपा और किन राशियो पर क्या होगा ग्रहों का प्रभाव,कौन रहेगा रोमांस में व्यस्त,देखिए राशिफल तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज डेस्क।
🐏मेष राशिफल (Aries Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

कोई आपको अपनी गोपनीय बात बता सकता है। उसे दबा कर ही रखना होगा। जीवन साथी या किसी और बेहद करीबी व्यक्ति के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। आज आप बिगड़े रिश्तों में सुधार करने की कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं। पुराने किसी निवेश या अच्छे काम पर विचार करें। आज आप फालतू खर्चा कम करने की कोशिश करेंगे। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। कोई पुराना रोग आपको फिर परेशान कर सकता है।
शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 6

🐂वृषभ राशिफल (Taurus horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

किसी बड़े सौदे की तैयारी हो सकती है। रोजमर्रा का बहुत सारा काम आज कर लेंगे। छोटे और सरल कामों से शुरूआत करेंगे, तो ज्यादा सफलता मिल जाएगी। कुछ लोगों से आपको पूरा समर्थन मिल सकता है। लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। कोशिशों के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। सावधान रहें।
शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 2

👫मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

खुले मन और ईमानदारी से काम करें। अपनी मेहनत और परफॉर्मेंस से आप आगे बढ़ेंगे। दुश्मनों पर जीत मिल सकती हैं। आज आपके सामने रिश्तों और पार्टनरशिप के कुछ मामले बहुत खास रहेंगे। समझदारी से काम लें। इन्हीं संबंधों के दम पर आज आपको काफी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। किसी तनावपूर्ण रिश्ते को आज आप सुलझाने की कोशिश करेंगे। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिल सकती है। मनोरंजन के कुछ मौके अचानक मिलेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। आज आप सावधान रहें।
शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 1

🦀कर्क राशिफल (Cancer horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

भाइयों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। ऑफिस और परिवार में आप कुछ बदलाव महसूस कर सकते हैं। अपने महत्व के विषयों पर ध्यान दें। दूसरों के लिए कुछ त्याग भी आपको करना होगा। हर स्थिति में विनम्र रहना होगा। कोई इस बारे में पूछ सकता है। आपके कामों से सभी प्रसन्न रहेगें। सिर और बदन दर्द से परेशानी बढ़ सकती है। कोई पुराना रोग भी रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 6

🦁सिंह राशिफल (Leo horoscope)

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। परिवार और संतान को समय देना होगा। विषम परिस्थितियों से आप प्रभावित हो सकते हैं। आपको सही समय पर मदद मिल जाएगी। कुछ गोपनीय बातें भी आपको पता चल सकती हैं। ऑफिस में दूसरों के विवादों का निपटारा भी आपको करना होगा। आपका रवैया और सोच सकारात्मक हो सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 5

👩‍⚖️कन्या राशिफल (Virgo horoscope)

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

किसी खास काम के पूरा होने की उम्मीद है। दिन सामान्य रहेगा। आज सबसे पहले उधारी चुका दें। पैसों का निवेश इस तरह कर दें, जिससे भविष्य में आपको फायदा हो सके। निवास को लेकर नई शुरुआत का मन बना सकते हैं। मकान बदलना चाहते हैं, तो कोशिश शुरू कर दें। परिवार के लोगों और प्रेमीजनों के संबंध मधुर होंगे। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए आपकी सलाह ली जा सकती है।

शुभ रंग: काला, शुभ अंक: 1

⚖️तुला राशिफल (Libra horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

बिजनेस और पैसों के मामले में किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। करियर में अच्छे खासे बदलाव होने की संभावना है। आपको जो भी अनुभव मिला है, आज आप उसका उपयोग अपने निजी जीवन में कर सकते हैं। नजदीकी लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत हो सकती है। आप सारे मामले सुलझाने में सफल रहेंगे। पैसों के मामलों में आप चतुर साबित होंगे।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 9

🦂वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपकी राशि में ही चंद्रमा रहेगा। पैसों का दबाव थोड़ा कम हो जाएगा। आपको किसी खास मामले में पूर्वाभास हो सकता है। परिवार या ससुराल के सदस्यों के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती हैं। पिछले कुछ समय से कोई कठिन स्थित चल रही है, तो वो सुलझ जाएगी। आज आप कुछ वादे और सौदे कर सकते हैं। किसी खास काम की तैयारी भी आज हो सकती है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होगा। दाम्पत्य जीवन में सुखमय स्थिति रहेगी।
शुभ रंग: काला, शुभ अंक: 9

🏹धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

अधिकारियों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। नई बातें भी सीखेंगे। कामकाज को लेकर आपके दिमाग में नए विचार आ सकते हैं। नए विचार और तरीके आपको ज्यादा फायदा देंगे। कला, साहित्य और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। सेहत के लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रहेगा।
शुभ रंग: काला, शुभ अंक: 9

🐊मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के कुछ लोग भाग्यशाली रहेंगे। नौकरी-धंधे में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। गोचर कुंडली के लाभ भाव में चंद्रमा होने के कारण आपको फायदा होगा। सेविंग बढ़ेगी। नए इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी जुटाएंगे। नए निवेश का विचार भी बनाएंगे। जरूरी काम आज ही निपटाएंगे। आप जरूरत से ज्यादा भावुक हो सकते हैं। सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। आपका परफॉर्मेंस भी अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 8

🍯कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

गोचर कुंडली के दसवें भाव में चंद्रमा होने से आपके लिए शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। एक्स्ट्रा इनकम के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है। नियम-कानून और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहेंगे। आपका मन बहुत साफ रहेगा। सही योजना बनाएंगे और सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए काम शुरू हो सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 3

🐬मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका पूरा ध्यान पैसों के मामलों पर रहेगा। पुरानी समस्याओं का कोई नया समाधान मिलने की संभावना है। अचानक पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके सामने आ सकते हैं। रहस्यमय और गुप्त विद्याओं को जानने की उत्सुकता रहेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। संतान से भी सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। इससे आपके बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। खर्चे, आमदनी और देनदारियों के मामले आपके फेवर में रहेंगे। करियर की चिंता खत्म होगी।
शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!