किन राशि के जातकों का आज भाग्य चमकेगा,किन राशियों पर रहेगा बुध का प्रभाव,किन की यात्रा रहेगी सफल,देखिए तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के लोगों का आज के दिन भाग्य और धर्म की बातों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आज आपको अपनी आजीविका के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। दोपहर बाद आपको अपनी लोकप्रियता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उम्रदराज़ लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशिफल (Taurus horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाएं। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आज का दिन आप अपने ऑफिस या फिर परिवार के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होने वाले हैं। आप इस अवसर का लाभ उठाएं और दूसरों की मदद करें। आज का दिन लव रिलेशनशिप के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: बैंगनी

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में दिक्कतों को दर्शाने वाला हो सकता है। हालांकि आज आपको कई अच्छे अवसर भी हाथ लग सकते हैं। आज आपके लिए आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएँ और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएँ। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा हो सकता है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: लाल

कर्क राशिफल (Cancer horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से मिलता जुलता रहने वाला है। हालांकि, आज का दिन धन के मामले में थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। आज आपको समस्या का समाधान करने में अपने दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : भूरा

सिंह राशिफल (Leo horoscope)
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज सिंह राशि के लोगों को जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए। आज हर काम पूरी सतर्कता के साथ करें। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज व्यापार में लाभकारी परिवर्तन आ सकते हैं। आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : नारंगी

कन्या राशिफल (Virgo horoscope)
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के लोगों को आज काम के मामले में कड़ी मेहनत करनी पडे़गी। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कठिन परिश्रम के बाद आपका व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी आज आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा कर सकता है। धन दौलत के मामले में आप और भी अच्छे दिन देखेंगे।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: ग्रे

तुला राशिफल (Libra horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज तुला राशि के लोगों को प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में भी अच्छा अवसर मिलने वाला है। लव रिलेशन के मामले में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आज आपका दिल किसी के लिए कुछ ज्यादा ही धड़क सकता है। आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: सफेद

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस राशि के जो लोग विदेश में व्यापार करते हैं या फिर विदेश स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन काफी लाभकारी साबित होगा। आज अतीत के ग़लत फ़ैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आप ख़ुद को अकेला पाएंगे और सही-ग़लत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नीला

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के लोगों के लिए आज कि दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपके प्रमोशन के योग बन सकते हैं। लेकिन, आपको काम के प्रति पूरी लगन रखनी होगा। आज का दिन आर्थिक रूप से आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। आपको अपना अटका हुआ धन भी आज प्राप्त हो सकता है। रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: केसरिया

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के लोगों का आज अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है। थोडा संभलकर रहे और इस बात का ख्याल रखें कि विश्वास, सामंजस्य तथा एक दूसरे के प्रति प्रेम भावना आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगी। आज के रोज़ जो भावुक मिज़ाज आप पर छाया हुआ है, उससे निकलने के लिए बीती बातों को दिल से निकाल दीजिए। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 1

कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के लोगों को आज प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज आप अपनी बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। प्रयास जारी रखे सफलता देर से ही सही लेकिन, मिलेगी जरुर। शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के लोग आज आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त करेंगे। आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। दिन में व्यस्तता ज्यादा रहेगी। नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कार्य समय से पूरे होंगे। आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!