तूफान मेल न्यूज। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदर नगर में एक 27 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी है। विवाहिता ने यह पग ससुराल बालों की प्रताड़ना के कारण उठाया। आत्महत्या से पहले विवाहिता ने अपनी वहन से फोन पर प्रताड़ना की व्यथा बताई थी। वह अपने पीछे एक अबोध बच्ची को छोड़ गई है। यह घटना धनोटू के मलहणु गांव की है। मृतका की पहचान तनुजा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है
उतर प्रदेश की सोनभद्र नदी में दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत

उतर प्रदेश की सोनभद्र नदी में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। दोनों बच्चों के शव देर रात बरामद कर लिए गए। दोनों बच्चे जैत गांव के थे जो पोखर नहाने गए। मृतक बच्चों की पहचान प्रियांशु 12 वर्ष व हैप्पी 8 वर्ष के रूप में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।